भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भुक्कड़ गांव के टेंपो चालक सोमदत्त का शव सरकाघाट क्षेत्र के फतेहपुर नघला मंदिर के पास मिला है। सोमदत्त मंगलवार को घर से काम पर निकला था, लेकिन शाम को घर नहीं आया। परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। वीरवार को उसका शव तीन किलोमीटर दूर सरकाघाट क्षेत्र के नघला मंदिर के पास झाड़ियों में मिला है। सरकाघाट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोमदत्त पुत्र बिहारी लाल निवासी भुक्कड़ चालक था और एक टेंपो चलाता था। सोमदत्त अपने पीछे पांच साल का बेटा, तीन साल की बेटी और पत्नी छोड़ गया है। मृतक गरीब परिवार से संबंधित था। भुक्कड़ पंचायत प्रधान किशोर चंद ने बताया कि सोमदत्त उर्फ सेठी गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था और वीरवार को उसका शव मिला है। सरकाघाट क्षेत्र की पुलिस छानबीन कर रही है।