नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत भरमोटी कला में एक प्रवासी युवक का शव फंदे से लटका मिला है। युवक की पहचान 26 साल के सूरज कुमार के रूप में हुई है। झारखंड का रहने वाला सूरज एक महीने पहले ही अपने परिवार के साथ यहां पर किराए के मकान में रहने आया था। बारिश होने के कारण आज वह काम पर नहीं गया। उसकी पत्नी दोपहर को कमरे में सोने चली गई। जब वह उठी तो बरामदे में पति को फंदे से लटका पाया। मामले में उसने सूचना मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच जारी है।