फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन से लापता बुजुर्ग का नाले में मिला शव

विज्ञापन
Dead body of elderly missing since 13 days found in drain
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते अणुकलां गांव से 13 दिन से लापता 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर मटोली के नाले में मिला है। परिजनों ने वीरवार को ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर बुजुर्ग को ढूंढने की गुहार लगाई थी। शाम करीब पांच बजे पुलिस को बुजुर्ग का शव नाले से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि से पांव फिसलकर गिरने से मौत होने का अंदेशा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तुलसी राम (80) निवासी गांव अणु कलां, हमीरपुर 23 जुलाई दोपहर से अपने घर से लापता थे। सभी संबंधियों और जानकारों से पूछताछ करने के बाद भी इनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद चार अगस्त तक भी बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन एसपी से मिले, लेकिन शाम को बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि प्राथमिक दृष्टि से पैर फिसलकर गिरने से मौत होने का अंदेशा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें