फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी किनारे मिला 75 वर्षीय महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के श्मशानघाट के निकट ब्यास नदी में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच पड़ताल के बाद मृतका की पहचान घुगी देवी (75) पत्नी रेलू राम गांव लोअर घनाला तहसील संधोल जिला मंडी के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह किसी ने ब्यास नदी में महिला के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन आरंभ की। शुक्रवार को जब श्मशानघाट की ओर नदी का पानी का स्तर कुछ कम हुआ तो शव दिखाई दिया। शव को देखकर लग रहा था कि यह किसी वृद्ध महिला का है। महिला के एक बाजू पर कंगन के अलावा और कुछ नहीं था। महिला का चेहरा दोनों बाजुओं के बीच अंदर की ओर दबा हुआ था। इससे उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा था और इससे काफी दुर्गंध भी आ रही थी। दो दिन पूर्व ही इसी स्थल के दूसरे किनारे पर ज्वालामुखी क्षेत्र में भी एक वृद्ध का शव मिला था, जिसकी जांच ज्वालामुखी पुलिस कर रही है। नादौन में मिले शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने आगे छानबीन आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें