फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डीसी ने नशा निवारण प्रबंधों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को जिला नारको कोआर्डिनेशन सेंटर-एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) की बैठक की अध्यक्षता कर जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने तथा नशा निवारण से संबंधित प्रबंधों की समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसपी भगत सिंह और एडीएम राहुल चौहान के अलावा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षण संस्थानों, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों, नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इनके अलावा जिला के विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम भी इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। एसपी भगत सिंह ने बताया कि जिले में इस वर्ष अभी तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 42 केस दर्ज हो चुके हैं और इन मामलों में पुलिस ने त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जिला की पुलिस ने नशीले पदार्थों के कई बड़े मामलों और रैकेट्स को पकड़ा है। इसके अलावा आम लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने तथा भांग इत्यादि के पौधों को उखाड़ने का अभियान चलाने की तैयारी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें