फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डीसी अमरजीत सिंह ने दशकों पुराना कबाड़ हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनावश्यक रूप से जमा किए गए सामान से हो रही थी दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने एक विशेष पहल करते हुए जिला सचिवालय के पूरे परिसर की सफाई एवं मरम्मत के लिए व्यापक अभियान चलाया है। लगभग एक माह पहले आरंभ किए गए इस अभियान के दौरान उपायुक्त ने स्वयं जिला सचिवालय के एक-एक कमरे और स्टोर में जाकर निरीक्षण किया। इनमें दशकों से जमा किए हुए टूटे-फूटे अनुपयोगी सामान को हटवाने एवं सरकारी नियमों के अनुसार इनकी नीलामी करवाने के निर्देश दिए। सचिवालय की सफाई के दौरान भारी मात्रा में ऐसा कबाड़ निकला जो कई दशकों से स्टोर में पड़ा हुआ था। इस कबाड़ के कारण सचिवालय के कई कमरों का तो कई वर्षों से उपयोग ही नहीं हो पा रहा था। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला सचिवालय में कुछ कमरे पुराने टूटे-फूटे एवं अनुपयोगी सामान से भरे पड़े थे। यह कबाड़ कई वर्षों से अनावश्यक रूप से इन कमरों में पड़ा हुआ था। इससे उपायुक्त कार्यालय की कई शाखाओं में अधिकारियों-कर्मचारियों को बैठने के लिए जगह की कमी भी महसूस हो रही थी तथा प्रतिदिन अपने कार्यों के सिलसिले में यहां आने वाले आम लोगों को भी दिक्कत होती थी। इसके मद्देनजर पूरे सचिवालय की विभिन्न शाखाओं में अनावश्यक रूप से जमा अनुपयोगी सामान को सरकार के नियमों के अनुसार हटाया जा रहा है तथा वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के साथ इस कबाड़ की नीलामी की जा रही है। सचिवालय के गेट और इसके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। इसे आम लोगों की सुविधा के लिए चौड़ा किया जा रहा है। उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही स्थापित मुख्यमंत्री कार्यालय सैल को आम लोगों की सुविधा के अनुरूप बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें