फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समराला कधिरयाणा सड़क पर लावारिस बैलों से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्की की फसल को भी कर रहे बर्बाद, समस्या के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 103 के साथ डिडवीं टिक्कर से ताल और कोहली संपर्क मार्ग समराला कधिरयाणा सड़क पर लावारिस बैलों से लोगों को खतरा बना हुआ है। यह लावारिस बैल सड़क पर ही खड़े रहते हैं। इससे आने जाने वाली गाड़ियों के चालकों को बहुत परेशानी होती है। ये बैल बेखौफ होकर सड़क पर घूमते हैं और पीछे दौड़ कर मारने पड़ जाते हैं। यही नहीं इन मवेशियों ने मक्की की फसल को भी उजाड़ दिया है। डिडवीं टिक्कर के लोगों राजेश कुमार, जोगिंद्र शर्मा, संजय कुमार, पवन कुमार, अश्वनी, अरुण, केहर सिंह आदि ने कहा कि पहले भी इस समस्या से कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। इन लावारिस बैलों को पकड़ा जाए ताकि लोग इनके डर से छुटकारा पा सकें। लोगों ने जल्द से जल्द से इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के उपप्रधान बलवीर कुमार ने कहा कि इस संदर्भ में विभाग को सूचित किया जाएगा ताकि इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें