नादौन (हमीरपुर)। कर्फ्यू में ढील के दौरान नादौन लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बेवजह बाजार में घूम रहे लोगों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि हर रोज नादौन क्षेत्र के बाजारों सहित भीड़भाड़ वाली जगहों पर प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने दुकानदारों और लोगों से आग्रह किया है कि कर्फ्यू में ढील के दौरान सामान खरीदते समय सोशल डिस्टेंस का जरूर ध्यान रखें।