सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली मेले में लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि सरकारी तौर पर मेले का समापन एक सप्ताह पूर्व हो चुका है, लेकिन यह मेला करीब एक माह तक चलता है। इसके चलते काफी संख्या में लोग मेले में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विभिन्न राज्यों के व्यापारी, दुकानदारों ने सामानों और मिठाइयों के स्टाॅल लगाए हैं। लोग पारंपरिक पकवानों को खाने और सामान खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। झूलों का लोग आनंद उठा रहे हैं।
एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि मेले में व्यापारियों ने दुकानें लगाई हुई हैं। लोग काफी संख्या में मेले में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं।