बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत न्यास
- फोटो : शहर में तेज धूप से बचाव करते राहगीर। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में जैसे-जैसे चैत्र मास मेले के समापन का समय नजदीक आ रहा है, भक्तों की भीड़ में दिन-रात इजाफा होने लगा है। सोमवार को दियोटसिद्ध से लेकर शाहतलाई तक श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। सोमवार को बंगा पंजाब से आए हुए 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा रंगड़शाह बादशाह के नेतृत्व में शाहतलाई से बाबा की गुफा के लिए पैदल यात्रा शुरू की। चारों तरफ बड़े-बड़े झंडे और सड़क की एक तरफ भक्तों की कतारें नजर आने लगीं। भक्तों का यह चाला अलग ही नजारा प्रस्तुत कर रहा था।