फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत न्यास - फोटो : शहर में तेज धूप से बचाव करते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में जैसे-जैसे चैत्र मास मेले के समापन का समय नजदीक आ रहा है, भक्तों की भीड़ में दिन-रात इजाफा होने लगा है। सोमवार को दियोटसिद्ध से लेकर शाहतलाई तक श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। सोमवार को बंगा पंजाब से आए हुए 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा रंगड़शाह बादशाह के नेतृत्व में शाहतलाई से बाबा की गुफा के लिए पैदल यात्रा शुरू की। चारों तरफ बड़े-बड़े झंडे और सड़क की एक तरफ भक्तों की कतारें नजर आने लगीं। भक्तों का यह चाला अलग ही नजारा प्रस्तुत कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें