नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत जमीन विवाद को लेकर मारपीट और गाली गलौज पर क्रॉस केस दर्ज किजा गया है। सीता देवी पत्नी हजारी सिंह निवासी बदारण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ विशन दास पुत्र बसंत राम गांव बदारण ने मारपीट की। वहीं, विशन दास पुत्र बसंत राम गांव बदारण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ सीता देवी पत्नी हजारी सिंह निवासी बदारण ने मारपीट की। पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।