फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जमीनी विवाद में क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत पुतड़ियाल के रक्कड़ गांव में दो परिवारों में जमीनी विवाद के कारण जमकर मारपीट हुई। गांव के अक्षय कुमार, पुत्र संजीव कुमार ने नादौन पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मलूक सिंह एवं उसके परिवार ने उसका रास्ता रोककर लोहे की रॉड से मारपीट की है, इससे उसे चोटें आई हैं। वही मलूक सिंह, पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अक्षय कुमार एवं संजीव कुमार आदि ने उससे एवं उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों का मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें