फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहरीला पदार्थ निगला, गंभीर

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
poison - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत सुधियाल पंचायत के धरबयाल गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। गंभीर हालत में उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद संध्या देवी (38) निवासी धरबयाल ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे नादौन अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित कई दिनों से अपने मायके में रह रही थी। महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। मानसिक तनाव के चलते ही महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

पुलिस जांच अधिकारी सुरजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें