पुलिस चौकी धनेटा के अंतर्गत मालग गांव में दो परिवारों में जमीन विवाद को लेकर झड़प हो गई। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बलिराम ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार सुबह करीब सात बजे उसने अपनी क्यारियों से निकल रहे ट्रैक्टर को रोका तो अजीत राम और उसके परिवार ने बलिराम, उसकी पत्नी और बहु पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर उसका बेटा शिव दयाल घर से बाहर आया तो उसने देखा कि अजीत राम और उसका परिवार बलिराम से मारपीट कर रहा था। बलिराम की बहु पलक का आरोप है कि उसके चचेरे जेठ ने मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ेऔर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर लिया। वहीं, अजीत राम और उसके परिवार ने आरोपों को निराधार बताया बताते हुए पुलिस को शिकायत पत्र दिया है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।