नादौन शहर के सुलभ शौचालय पर ड्यूटी दे रहे एक दंपति से पांच अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज की है। दंपति के शोर मचाने पर पांचों युवक मौके से फरार हो गए। मुनीष ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात बस अड्डा नादौन के पास स्थित शौचालय में ड्यूटी दे रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ शौचालय के बाहर काउंटर पर बैठा था। रात करीब 10 बजे पांच अज्ञात युवक आए और आपस में गाली-गलौज करने लगे। मुनीष ने युवकों को ऐसा करने से मना किया तो वह उससे भी गाली-गलौज करने और मारपीट पर उतारू हो गए। मुनीष ने बताया कि एक युवक को वह जानता है। दंपति के शोर मचाने पर पांचों युवक मौके से फरार हो गए। उधर, थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।