फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में दो आरोपी रिमांड पर भेजे

Sat, 19 Nov 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी नादौन में घुसकर कर्मचारी से मारपीट के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष सरेंडर किया था। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


गौर रहे कि गत शनिवार को बस अड्डा नादौन के साथ पुलिस पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस जवान को दुकानदार सहित छह युवकों ने पीट दिया था। हालांकि मौके पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दुकानदार और उसके अगले दिन एक अन्य आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया था। चार आरोपी फरार थे। इनमें से दो आरोपियों रिषभ और आशीष ने शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष सरेंडर कर दिया। दोनों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


    उधर, डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। अन्य फरार दो आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें