पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत भोटा-बड़सर एनएच पर स्थित टियाले दा घाट में पुल के नीचे नाले में एक अर्धनग्न व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति के माथे और पैरों में कीलें हैं। जबकि मुंह और बाजू बुरी तरह से जला दिए गए हैं। चेहरा जलने से शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या से जुड़ा दिख रहा है, लेकिन शिनाख्त न होने के कारण जांच में परेशानी आ रही है। टियाले दा घाट से सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पुली के नीचे नाले में एक व्यक्ति का शव अर्धनग्न और कटी जली अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक के माथे और पैरों में कीले ठोकी गई हैं, जबकि बाजू और चेहरा जली अवस्था में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। व्यक्ति की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच है। उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।