फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटवाल का पता नहीं, विजिलेंस पहुंची कोर्ट

Tue, 15 Nov 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की भर्तियों में धांधली के बहुचर्चित मामले में दोषी बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन एसएम कटवाल के सरेंडर करने की तीसरी डेडलाइन मंगलवार को खत्म हो गई। मंगलवार शाम तक एसएम कटवाल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया। वहीं विजिलेंस भी कटवाल को बीते चार माह में ढूंढने में असफल रही है। मंगलवार को विजिलेंस इस मामले को लेकर फिर से हमीरपुर कोर्ट पहुंची, जहां से कटवाल को गिरफ्तार करने के लिए 15 दिसंबर तक वारंटी जारी हुआ है। हालांकि इस मामले से जुड़े दो शिक्षकों और बोर्ड के एक सदस्य को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


बोर्ड की भर्तियों में धांधली के दोषी तत्कालीन बोर्ड सदस्य डा. विद्यानाथ ने 24 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। वहीं दोषी शारीरिक शिक्षक राकेश छाबड़ा को विजिलेंस ने चंबा और टीजीटी के लिए चयनित मदन गोपाल को विजिलेंस ने ऊना से गिरफ्तार किया था। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल में भेज दिया गया है, जबकि मामले का चौथा दोषी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उधर, एएसपी विजिलेंस बलबीर सिंह का कहना है कि एसएम कटवाल का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। दोषी की धरपकड़ को जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

एसएम कटवाल को 15 नवंबर तक सरेंडर करना था। इससे पहले 26 सितंबर तक सरेंडर करना था, लेकिन सरेंडर नहीं करने के बाद और विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाने के बाद कोर्ट ने 18 अक्तूबर तक सरेंडर करने के लिए वारंट जारी किया था। 18 अक्तूबर को भी एसएम कटवाल ने सरेंडर नहीं किया तो विजिलेंस ने दोबारा कोर्ट में अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


उसके बाद हमीरपुर कोर्ट ने 15 नवंबर तक एसएम कटवाल को वारंट जारी कर सरेंडर करने के आदेश दिए हैं, लेकिन तीसरी डेड लाइन खत्म होने पर भी कटवाल का विजिलेंस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। कोर्ट ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है ताकि एसएम कटवाल विदेश न भाग पाए। भर्तियों के धांधली मामले में न्यायालय ने चारों दोषियों को 26 सितंबर तक सरेंडर करने के आदेश दिए थे, लेकिन कटवाल ने अभी तक सरेंडर नहीं किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें