पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत ऊना-मंडी सुपर हाईवे पर एक बाइक और स्कॉरपियो की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुशील कुमार पुत्र अजीत सिंह शनिवार देर शाम अपनी स्कॉरपियो गाड़ी में सवार होकर हमीरपुर से मैहरे की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह करेर के रेन शेल्टर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही स्कूटी गाड़ी से टकरा गई।
हादसे में स्कूटी चालक पंकज कुमार और पीछे बैठा उसका रिश्तेदार निखिल कुमार (16) पुत्र नरेश कुमार निवासी भगोट, उखली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
निखिल कुमार को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन निखिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस चौकी प्रभारी शांति स्वरूप का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है।