फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियां न बिठाने पर पीटा एचआरटीसी का बस चालक

Mon, 17 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
FIGHT - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत रियाह में एचआरटीसी चालक को बस में सवारियां न बिठाना महंगा पड़ गया। सवारियों ने बस रोकने के लिए इशारा किया लेकिन जगह न होने से चालक ने बस को नहीं रोका।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर पीछे से एक कार आई और बस के आगे खड़ी हो गई। इसके बाद चालक को बस से नीचे उतार कर पीट दिया। बस चालक पवन कुमार पुत्र अमीं चंद निवासी ऊटपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चार साल से वह एचआरटीसी में बतौर चालक कार्यरत हैं।

सुबह करीब साढ़े छह बजे वह भराइयां दी धार से सुजानपुर वाया रियाह रूट पर रवाना हुआ। करीब साढ़े नौ बजे वह रियाह के पास पांच-छह सवारियों ने बस रोकने का इशारा किया, लेकिन बस में जगह न होने से उसने बस को नहीं रोका।
विज्ञापन


कुछ दूर पहुंचने पर एक कार पीछे से आई और तेज गति में बस को ओवरटेक कर चालक ने कार को बीच सड़क में खड़ा कर दिया। कार चालक नीचे उतरा और बस का दरवाजा खोल उसे नीचे उतार दिया।

इसके बाद कार चालक ने बस चालक की लात घूंसों से पिटाई कर डाली। चालक का कहना है कि मारपीट में उसकी वर्दी भी फट गई। पुलिस ने कार चालक राजीव कुमार पुत्र सुखराम निवासी रियाह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें