फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे की आवाज कम करने को कहा तो पीट डाला होमगार्ड

Thu, 18 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
Fight - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर में तैनात एक होमगार्ड को चार युवकों ने पीट डाला। दरअसल, होमगार्ड ने गांधी चौक पर स्थित एक भवन में ऊंची आवाज में बज रहे डीजे की आवाज कम करने को कहा। इसके चलते चार युवकों ने होमगार्ड जवान की पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


होमगार्ड जरनैल सिंह पुत्र सूंका राम निवासी रूकवाल लाहड़ जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गृह रक्षा विभाग में बतौर होमगार्ड कार्यरत है। वर्तमान में वह पुलिस थाना सदर में सेवाएं दे रहा है।

मंगलवार रात करीब एक बजे जब वह होमगार्ड ओंकार सिंह के साथ गांधी चौक हमीरपुर में गश्त पर था। इस दौरान उन्होंने एक भवन में जोर से डीजे बजता सुना। दोनों भवन के अंदर चले गए और यहां उपस्थित लोगों को उन्होंने डीजे की आवाज कम करने को कहा।
विज्ञापन


इस पर अभिषेक पुरी उर्फ अंकू निवासी वार्ड नंबर तीन हमीरपुर, कार्तिक पुरी उर्फ टिंकू निवासी वार्ड नंबर तीन हमीरपुर, विकास ठाकुर निवासी मटाहणी और पीयूष कतना निवासी बरोहा ने होमगार्ड जरनैल सिंह के साथ मारपीट कर डाली। मारपीट में जवान को शरीर पर चोटें आई हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें