फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकतें करने पर एमओएच के खिलाफ केस

Mon, 10 Apr 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
harrasment - फोटो : demo pics
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के एक महिला कर्मचारी ने एमओएच (मेडिकल ऑफिसर हेल्थ) पर अश्लील हरकतें और गलत इशारे करने का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एमओएच हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला कर्मचारी सीएमओ कार्यालय हमीरपुर में तैनात है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि एमओएच उससे काफी समय से अश्लील हरकतें और इशारे कर रहा था। महिला ने मामले की शिकायत सीएमओ कार्यालय में भी की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

आरोप है कि अधिकारी की शिकायत करने के बावजूद एमओएच अपनी हरकतों से पीछा नहीं हटा। महिला का आरोप है कि अश्लील हरकतों का विरोध करने के बाद एमओएच ने उसकी फाइलें साइन करना भी छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके चलते उसके कार्यालय का कामकाज प्रभावित होने लगा। इस सब से तंग आकर महिला ने बीते माह मामले की शिकायत पुलिस थाना सदर में की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जाएगी।

सीएमओ हमीरपुर डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि उनके पास शिकायत आई थी। मामले की छानबीन कर रिपोर्ट पुलिस के पास सबमिट कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें