फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत

Tue, 13 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सलौणी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत भोटा के साथ लगते सलौणी में एक तेरह वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पंजारड़ के निखिल पुत्र अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। निखिल राजकीय उच्च विद्यालय सलौणी में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। निखिल के पिता बद्दी में एक फैक्टरी में काम करते हैं, जबकि माता गृहणी हैं। निखिल का एक बड़ा भाई है।
विज्ञापन

    नाबालिग छात्र के डूबने की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, निर्धन परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे निखिल अपने दोस्तों अंकित और विनीत के साथ गांव में ही तालाब में नहाने गया था। नहाते वक्त निखिल गहरे पानी में डूब गया। निखिल के डूबने पर उसके दोस्तों ने शोर मचाया। चीखने और चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने निखिल को तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, ग्राम पंचायत के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें