फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ी पशुशाला, बुजुर्ग झुलसा

Sat, 19 Nov 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुजानपुर (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल की ग्राम पंचायत डेरा के गांव जोल कलां में एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। इससे करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अग्निकांड के दौरान पशुशाला का मालिक भी झुलस गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। जबकि, झुलसे बुजुर्ग को उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार सोनू देवी पत्नी स्व. विपिन कुमार और माया देवी पत्नी कुलदीप चंद की पशुशाला में सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक भड़क उठी। आग में बरामदे सहित दो कमरों की पशुशाला, 10 क्विंटल तूड़ी और घास जल गया है। सोनू देवी और माया देवी का ससुर मुरली चंद पशुशाला से घास काटने की मशीन निकालने लगा। इस दौरान मुरली चंद आग की चपेट में आ गया। इसके चलते मुरली चंद को सुजानपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। गनीमत रही कि पशुशाला के अंदर मवेशी नहीं बंधे थे। अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पंचायत प्रधान और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए हैं। पीड़ित परिवारों को ढाई-ढाई हजार रुपये की आर्थिक मदद दे दी गई है। प्रारंभिक छानबीन में अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


    उधर, तहसीलदार सुरेश पटियाल का कहना है कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दे दी गई है। हलका पटवारी को नुकसान के आकलन के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें