फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई; 14 घायल

Wed, 29 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध-जाहू मार्ग पर स्थित पन्याली में एक निजी बस अनियंत्रित होकर चीड़ के पेड़ से जा टकराई है। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भोटा अस्पताल लाया गया है। यहां से दो गंभीर घायलों सहित नौ यात्रियों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है।

 बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एक निजी बस दियोटसिद्ध से जाहू जा रही थी। जैसे ही बस उखली से करीब दो किमी दूर पन्याली में पहुंची तो बस का स्टेरिंग लॉक हो गया। इस दौरान बस सीधा सड़क किनारे चीड़ के पेड़ से जा टकराई। हादसे के दौरान बस में कुल 25 यात्री सवार थे। इनमें से 12 यात्रियों को चोटें आई है, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से प्राथमिक उपचार को भोटा पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। दो गंभीर घायलों सहित नौ घायल यात्रियों को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


   उधर, एएसआई राम स्वरूप का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है। घायलों में निर्मला देवी (45) निवासी चबूतरा, किशोरी लाल (56) निवासी चबूतरा, अंजू बाला (42) निवासी बटूरड़ा, आशा देवी (32) निवासी समकरी, सागरो देवी (66) निवासी बलेट, सुनीता देवी (55) निवासी समताना, लता(28) निवासी कुमारहट्टी, ममता देवी (47) हरितलैंगर, सोमा देवी निवासी समताना, बीरबल, पंकज (2), कंडक्टर रवि ठाकुर (30)। गंभीर घायलों में रोशन लाल और सीता राम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें