फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-जीप की टक्कर में एक की मौत

Fri, 25 Mar 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत झरलोग के तहत कोहली गांव में वीरवार शाम 4:30 बजे एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा हमीरपुर अस्पताल में उपचाराधीन है। दो युवक विनोद कुमार (30) निवासी लदरौर और पूर्ण चंद (40) निवासी लदरौर बाइक पर पट्टा से लदरौर जा रहे थे।
विज्ञापन


कोहली मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक विनोद कुमार चला रहा था। बाइक एक ऑटो से टकराकर करीब तीस फीट दूर खड़ी जीप से जा टकराई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। विनोद कुमार के सिर पर गहरी चोट आई थी। हमीरपुर अस्पताल में रात करीब आठ बजे विनोद ने दम तोड़ दिया जबकि पूर्ण चंद गंभीर घायल है।

घायल का इलाज हमीरपुर अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे माता, पिता, पत्नी और छह माह का बच्चा छोड़ गया है। लोगों की मानें तो मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार शाम पांच बजे दुर्घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने तेज रफ्तार बाइक चलाने का मामला दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, एसएचओ, भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें