फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से उतार कर पीटा युवक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत बरोहा गांव के व्यक्ति ने दो भाइयों के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विनोद कुमार पुत्र कमलदेव गांव बरोहा डाकघर डुग्घा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि हमीरपुर में दो भाइयों ने पहले उसे कार से उतारा और बाद में उसके साथ मारपीट की है। विनोद ने शिकायत में कहा है कि वह और उसके साथी मनोज व शिवा अणु में अपना काम निपटाने के बाद अपने घर दोसड़का जा रहे थे कि सुजानुपर रोड ट्राला यूनियन के पास दो लोगों ने उनका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। इससे उन्हें चोटें आई हैं। मारपीट में घायल युवक को दो अन्य साथियों ने हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। थाना हमीरपुर में इस संदर्भ में भादंसं की धारा 341 और 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें