फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरा में मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत मारपीट के आरोप में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। अनिल कुमार पुत्र विशंबर दास गांव जंगली डाकघर सेरा तहसील नादौन ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। अनिल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बुधवार को साढ़े बजे वहा बंद पाइप लाइन को जोड़ रहा तो बनवारी लाल के परिवार वालों ने रास्ता रोका व उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया। वहीं अरविंद कुमार पुत्र बनवारी लाल गांव जंगली डाकघर सेरा तहसील नादौन ने पुलिस बयान में कहा कि बुधवार को करीब 10.30 बजे अनिल कुमार अपनी पानी की पाइप खुदाई करके जोड़ रहा था। अरविंद कुमार के पिता बनवारी लाल ने अपनी जमीन पर अनिल कुमार को पाइप न जोड़ने के लिए कहा। जिस पर अनिल कुमार व उसकी माता व अन्य परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें