हमीरपुर। पुलिस ने एक कार चालक का रास्ता रोकने और मारपीट करने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव मौंही निवासी हंसराज पुत्र मान चंद ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे जब वह घर जा रहा था तो उसके गांव का रहने वाला मनू दोसड़का में मिल गया। गांव का समझ शिकायकर्ता ने मनू को कार में बिठा लिया। मौंही में मंदिर के समीप पहुंचने पर मनू ने कार की चाबी निकाल ली। इतने में वहां पर दो लड़के बाइक में आए और कार के आगे खड़े हो गए। थोड़ी देर के बाद तीनों ने बेवजह रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही गाली गलौज भी किया। मारपीट के दौरान शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने हमीरपुर थाना में तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।