जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत जाहू के पास कार और स्कूटर की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। ऊना नेरचौक सुपर हाईवे पर वीरवार दोपहर एक कार भोटा से कलखर की ओर जा रहा थी। जाहू के पास कार और स्कूटर में टक्कर हो गई। स्कूटर चालक जगदीश चंद (60) पुत्र विशंभर दास की टांग में फ्रेक्चर हुआ है। स्थानीय लोग उसे भोरंज अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जाहू चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।