अणु खुर्द में चरस के साथ एक दबोचा
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर की पुलिस ने एक युवक से 80 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार शाम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अणु खुर्द में एक युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक से 80 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान मुकेश कुमार (32) पुत्र जगदंबा राम निवासी अणु खुर्द के रूप में हुई है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।