फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर स्किड होने से चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत भूंपल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटर स्किड हो जाने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। हेमराज निवासी गांव भूंपल ने बताया कि वह किसी कार्य के चलते स्कूटर पर घर से कुछ दूर निकला ही था कि सामने से गाय आ जानेे के कारण वह अपने स्कूटर पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर पड़ा। इस घटना में उसके मुंह व शरीर के अन्य अंगों में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायल को नादौन अस्पताल पहुंचाया। उधर, नादौन अस्पताल के चिकित्सक बीएस राणा का कहना है कि घायल को अस्पताल में दाखिल कर उपचार किया जा रहा है। घायल की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें