फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में मारपीट पर क्रास केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर में मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज हुआ है। थाना के तहत पड़ते चबूतरा गांव की महिला जमुना देवी पत्नी बलवंत चंद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके पड़ोसी किशोर चंद ने उनके साथ मारपीट की और डंडे के साथ उन पर प्रहार किए हैं। इस लड़ाई में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, किशोर चंद ने भी शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके साथ भी मारपीट की गई है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें