रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पड़ते नौहंगी कस्बे में बुधवार को नादौन पुलिस ने नाका लगाकर 45 चालान काटकर मौके पर 27 हजार रुपये वसूले हैं। इसमें ओवर स्पीड, बिना लाइसेंस, बिना हेल्मेट पहनने पर वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटे गए हैैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वाहन चालक गुप्त रास्तों से वाहनों को भगाते नजर आए। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि 45 चालान काटकर मौके पर 27 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की काफी शिकायत आ रही थी कि कस्बे में वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस पर नौहंगी में नाका लगाया गया।