जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत भलवाणी में शुक्रवार रात्रि करीब नौ बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस कारण कार में सवार चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक का निजी क्लीनिक में उपचार करवाकर उसे घर भेज दिया।
शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक पंजाब नंबर की कार जाहू से बस्सी की तरफ जा रही थी। भलवाणी जगंल के पास लावारिस पशुओं के एकदम सामने आ जाने के कारण कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में गिर गई। कार के गिरने पर जोर का धमका होने पर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। इसके बाद लोग उसे निजी क्लीनिक में उपचार के लिए ले गए। जहां से उसे उपचार देकर घर भेज दिया गया। वहीं जाहू पुलिस चौकी प्रभारी तेन सिंह का कहना है कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का कोई भी मामला नहीं आया है।