जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बस्सी चौक पर हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी के परिजनों को थाना बुलाकर सख्त चेतावनी देकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। दूसरा युवक मानसिक तौर पर परेशान चल रहा है। वीरवार शाम को क्षेत्र के दो युवकों ने नशे में धुत होकर बस्सी बाजार में हंगामा किया। तीन छात्रों से मारपीट भी की थी। जिसकी सूचना स्थानीय व्यापारियों ने भोरंज पुलिस को दी। मामला एसपी के ध्यान में पहुंचने के बाद शुक्रवार पुलिस ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कुलवंत का कहना है कि सुबह ही एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।