फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर को टक्कर मारने पर टिपर चालक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना बड़सर के तहत एक तेज रफ्तार टिपर ने स्कूटर को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जिससे स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। सुखराम पुत्र चाऊं राम निवासी गांव बढनी डाकघर बल्याह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने पुलिस में बयान दिया है कि बुधवार को करीब 10.30 बजे सुबह वह स्कूटर पर घर जा रहा था। उसके साथ सुखदेव पुत्र किरलू राम बैठा था। जब वह लोक निर्माण विश्राम गृह मैहरे पहुंचा तो पीछे से एक टिपर तेज रफ्तारी से आया और स्कूटर को ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मार दी। टायर की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए और गिरने से दोनों को चोटें आई हैं। यह हादसा टिपर चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस केस की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें