फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान आवंटन मामले की विजिलेंस जांच शुरू

विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
जिला मुख्यालय हमीरपुर में दुकान आवंटन मामले की विजिलेंस की जांच शुरू हो गई है। बाल स्कूल मैदान के साथ कुछ साल पहले रेहड़ी-फड़ी वालों से 84-84 हजार रुपये लेकर दुकानें बनाई गई थीं। दुकानें निर्मित होने के बाद करीब दो दर्जन दुकानें आवंटित की दी गईं। लेकिन जिला खेल एवं सांस्कृतिक कमेटी के पास 84 हजार रुपये जमा करवाने के बावजूद एक व्यक्ति को दुकान नहीं दी गई।

हमीरपुर के तिलक राज ने जब कमेटी से दुकान के बारे में बात की तो उसने उन्हें जमाराशि को वापस लेने के निर्देश दिए। लेकिन तिलक राज ने 84 हजार रुपये का चेक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले उन्होंने पैसे इसलिए कमेटी के पास जमा करवाए, ताकि उन्हें भी उसी तरह दुकान दी जाए, जिस तरह दर्जनों लोगों को दुकानें आवंटित की गई हैं। लेकिन कमेटी ने उन्हें न तो दुकान आवंटित की और न ही पैसे लौटाए। इस पर पीड़ित ने पहले उच्च न्यायालय में कमेटी के खिलाफ केस किया।
विज्ञापन


इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कमेटी को एक दुकान का आवंटन न करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पीड़ित की समस्या का शीघ्र हल करने के भी आदेश दिए। कमेटी ने न्यायालय के स्टे के बावजूद दुकान किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित कर दी। इस पर तिलक राज ने उपायुक्त हमीरपुर और विजिलेंस ब्यूरो मंडी में कमेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कई लोगों पर गाज गिर सकती है। तिलक राज ने कहा कि कमेटी ने उन्हें जबरदस्ती पैसे लौटाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दुकान चाहिए। एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि तिलक राज की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। नगर परिषद और खेल एवं सांस्कृतिक कमेटी से भी रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन


नगर परिषद की सामान खरीद में गड़बड़ी
नगर परिषद हमीरपुर में टेंडर आवंटन और सामान खरीद मामले की जांच भी पूरी हो चुकी है। नगर परिषद पर आरोप है कि उन्होंने बिना औपचारिकताएं पूरी किए बिजली और अन्य सामान की खरीद दूसरे राज्य से की। इस मामले की शिकायत एसडीएम हमीरपुर के पास की गई थी। एसडीएम की जांच में आरोप साबित हुए। इसके बाद उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को नगर परिषद के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने नगर परिषद के खिलाफ केस दर्ज कर अब चालान कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें