फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पकड़े सात ट्रैक्टर, 35 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर पुलिस ने अवैध खनन की शिकायत पर सोमवार को शुक्र खड्ड क्षेत्र में दबिश दी। अवैध रूप से खनन कर रहे सात ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा है। पुलिस ने 35 हजार सात सौ रुपये जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को अवैध खनन न करने की हिदायत दी है। एसएचओ सदर संजीव गौतम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह शुक्र खड्ड क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को इस क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात ट्रैक्टर चालकों को अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों धरा है। पुलिस को देख अवैध खननकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस टीम ने क्षेत्र में यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर नौ वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनसे पुलिस ने 2200 रुपये जुर्माना वसूल किया है। पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है। क्षेत्र के लोग आए दिन खड्ड में होने वाले अवैध खनन से परेशान हैं। खननकारी सुबह सवेरे ही ट्रैक्टरों को खड्ड में ले जाकर अवैध खनन करते हैं। इससे लोग ध्वनि प्रदूषण का शिकार तो होते ही हैं, जबकि उनकी खड्ड के साथ लगती उपजाऊ जमीन को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि सोमवार को शुक्र खड्ड क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे सात ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा गया है। इनसे 35 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल कर उन्हें अवैध खनन न करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें