फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने महिला अध्यापक को किया घायल

विज्ञापन
बंदर
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी में शनिवार को बंदर ने हमला करके अध्यापक को घायल कर दिया। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे जब अध्यापक कक्षा की ओर जा रही थी तो अचानक बंदर अध्यापक के करीब आया और हमला कर दिया। बंदर ने पंजों से हमला कर अध्यापक के शरीर पर खरोचें लगाईं। अध्यापक को काटने की भी कोशिश की लेकिन बच्चों के शोर मचाने के बाद बंदर भाग गया। स्कूल के अध्यापकों ने अध्यापक को नादौन अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। जहां पर महिला अध्यापक को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी। स्कूल के प्रधानाचार्य रेणू कौशल ने वन विभाग से आह्वान किया है कि स्कूल के आसपास से उत्पाती बंदरों को खदेड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें