डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। हमीरपुर-भोटा सड़क पर वीरवार को एक बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। बाइक सवार भोटा की तरफ जा रहा था कि सड़क के बीचोंबीच अचानक कार के मुड़ी और बाइक कार से टकरा गई। घायल को कार चालक ने भोटा अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार अब ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों में आपसी समझौता हो गया है, इस कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।