फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार बाइक डंगे से टकराई, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते कंजयाण गांव में तेजरफ्तार बाइक के स्किड होकर डंगे से टकराने से इसपर सवार घायल हो गया है। उसे भोरंज अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। अंकुश ठाकुर पुत्र हरविंद्र सिंह निवासी जिजवीं ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने दोस्त की बाइक जिसे राहुल बन्याल चला रहा था, भुंवलू घाट से कंजयाण जा रहे थे। राहुल ने तेज रफ्तार बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक स्किड होकर डंगे के साथ टकरा गई। इस हादसे में राहुल बन्याल के शरीर पर चोटें आई हैं। हादसा मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे कंजयाण बाजार से पीछे मोड़ पर हुआ। एएसपी विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें