फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पकड़ने के मामले में चारों आरोपी जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अवैध शराब के भारी खेप के साथ पकड़े गए चार युवकों में से एक युवक के खिलाफ ऊना पुलिस थाना में पहले की एक मामला दर्ज है। ऊना के तहत आते बंगाणा में संबंधित आरोपी के खिलाफ बीते वर्ष एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज है। तीन अन्य आरोपियों का अभी तक अन्य जिलों से कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है। पुलिस ने जमानत पर रिहा करते हुए चारों आरोपियों को जरूरत पड़ने पर पुलिस पूछताछ में सहयोग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे हमीरपुर पुलिस ने भोटा के मोरसू में दो नई पिकअप गाड़ियों को 361 अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में बिलासपुर जिला के रहने वाले चार युवकों को भी मौके पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने केस दर्ज करने और पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है। अब पुलिस अवैध शराब कारोबार के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि चार आरोपी युवकों में से एक के खिलाफ बीते साल ऊना जिला में पहले से एक्साइज एक्ट के तहत केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को छोड़ दिया है। तेरह लाख की शराब और दोनों जीप अभी तक पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें