फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर पुल के पास युवक से 29.3 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पुलिस ने एक युवक से 29.3 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। थाने के मुख्य आरक्षी कमलदीप वीरवार शाम को थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त और यातायात चेकिंग पर थे। शाम करीब छह बजे जब वह फतेहपुर पुल के पास पहुंचे तो एक युवक सड़क के किनारे बैठा हुआ था। जो पुलिस को देख कर घबरा गया। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त युवक से 29.3 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछने पर उसने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय बिहारी लाल गांव लोहारली कुट, डाकघर झलाण, तहसील और थाना नादौन बताया। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें