फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडखर मर्डर केस में गांव के एक-एक घर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के मुंडखर में टैक्सी चालक की हत्या के मामले शुक्रवार को पुलिस ने संदेहास्पद स्थानों को चिह्नित कर फोरेंसिक टीम को बताया। पुलिस ने शुक्रवार को डॉग स्कवायड की मदद भी ली। जिससे पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। इस मर्डर केस की गुत्थी जल्द ही सुलझने की उम्मीद है। शुक्रवार की जांच में पुलिस को एक दो स्थानों पर खून के धब्बे मिले हैं और फोरेंसिक टीम उन पर जांच कर रही है। प्रदीप कुमार उर्फ सोनू मर्डर केस में पता चला है कि प्रदीप कुमार ने मुंडखर के नजदीक किसी होटल में रविवार रात को साढ़े आठ बजे देसी शराब पी है और रात करीब साढ़े नौ बजे मुंडखर में किसी दुकान से सामान खरीदा है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी अभी भी मर्डर केस में कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को भी फोरेंसिक और पुलिस की टीम ने मुंडखर गांव के एक-एक घर का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त टैक्सी और अन्य गाड़ियों की जांच और चालकों से पूछताछ की। इस दौरान एक-एक गाड़ी का बारीकी से निरीक्षण किया और उनके चालकों से पूछताछ करके बयान दर्ज किए गए। इस संबंध में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि प्रदीप उर्फ सोनू मर्डर केस में डॉग स्कवायड की मदद ली जा रही है। उन्होनें कहा कि कुछ संदेहास्पद स्थानों को चिह्नित करके फोरेंसिक टीम को बता दिया है। मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की टीम गहनता से लगी हुई है। रविवार को प्रदीप कुमार उर्फ सेानू कहां-कहां गया और क्या किया, इसकी पुलिस ने पूरी जानकारी हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें