हमीरपुर। उपमंडल नादौन के तहत तीन लोगों ने एक राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की पहचान विक्रमजीत पुत्र कुलजीत सिंह गांव होड डाकघर जलाड़ी तहसील व थाना नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। विक्रमजीत ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को वह दुकान से शाम को घर जा रहा था। जब वह अपने घर से कुछ दूरी पर था तो इसके गांव का अजय कुमार उर्फ पप्पी व उसके साथ दो अन्य व्यक्तियों ने इसका रास्ता रोक कर डंडे से मारपीट की, जिससे उसे सिर व आंख पर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।