बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत बिझड़ी के कुआं चौक के पास बस के टायर के नीचे एक युवक का पांव आ गया। युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी बिझड़ी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक के साथ आए लोग उसे अपने साथ ले गए। वीरवार को पंजाब से एक श्रद्धालुओं से भरी बस दियोटसिद्ध जा रही थी। इसी दौरान बिझड़ी कुआं चौक के पास बस को मोड़ते समय बादल पुत्र अशोक निवासी लुधियाना बस को आगे पीछे करवाने लगा। इसी दौरान चलती बस में चढ़ते समय बादल असंतुलित होकर बस के टायर के नीचे आ गया। बादल का एक पांव टायर के नीचे आ गया। घायल युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी बिझड़ी ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी बिझड़ी राजिंद्र सिंह ने कहा कि घायल युवक ने चिकित्सक के समक्ष दिए बयान में अपनी गलती मानते हुए आगामी कार्रवाई से इनकार किया है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को श्रद्धालु अपने साथ ले गए हैं।