फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कारोबारी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। बड़सर पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जजरी गांव में ओम चंद पुत्र आत्मा राम के घर छापा मारा और आरोपी के घर से प्रतिबंधित दवाई 146 बोतलें कोरेक्स और 123.92 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी ने इन्हें घर के पास गोबर ढेर में छिपाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को बड़सर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी जसवीर सिंह ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें