बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने नाके के दौरान वाहनों की जांच में जब एक ट्राले को रोका तो उसमें छह भैंसों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। जिस पर पुलिस ने फैसल कुमार पुत्र वकील गांव और डाकघर नाकुर जिला सहारनपुर तथा सलमान पुत्र सलीम गांव कैलाशपुर जिला सहारनपुर को खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ जगदीश चंद का कहना है कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ जानवर क्रूरता कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा ट्राले को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।